ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

 रामनगर। सड़क सुरक्षा माह के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली निकाली। रैली कोतवाली रामनगर से रानीखेत रोड, लखनपुर होते हुआ भवानीगंज में समाप्त हुई।

सड़क सुरक्षा माह के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली निकालते हुए लोगो को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के साथ ही लोगो को जागरूक किया। रैली कोतवाली रामनगर से रानीखेत रोड, लखनपुर होते हुए भवानीगंज में समाप्त हुई।

रैली से पुलिस और परिवहन विभाग ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, बगैर हैलमेट, लाइसेंस और सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। साथ ही यातायात नियमों के पालन को पंपलेट भी परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बांटे गए।

वहीं लखनपुर चुंगी पर टैक्सी, ट्रक, ऑटो चालकों को ट्रैफिक नियमों से अवगत कराया।

रैली में एआरटीओ संदीप वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामनगर अरुण सैनी, प्रभारी निरीक्षक यातायात आदेश कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  भीमताल : ग्रामीणों के बीच पहुंचे राम सिंह कैड़ा, सुनीं समस्याएं और अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!