ब्रेकिंग न्यूज़
कप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकातएसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस का बड़ा खुलासा: 7 चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, हिस्ट्रीशीटर ‘पिद्दा’ समेत दो गिरफ्तार, ₹2.28 लाख नकदी और चोरी की बाइक बरामदरामनगर पुलिस की बड़ी सफलता: लूटी गई स्कॉर्पियो बरामद, जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में दंगा भड़कते ही हैदराबाद में बैठा सलमान खान हल्द्वानी के लिए निकल पड़ा। सोशल मीडिया पर मिशन हल्द्वानी के नाम से डाला वीडियो देखते ही पुलिस ने उसे रोका। वो रुक भी गया, लेकिन हालत सुधरते ही वो नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया।

बनभूलपुरा में नोटों की गड्डियां बांटने का वीडियो वायरल हो गया। नोटों से भरा बैग और इंस्टाग्राम पर डाले भड़काऊ वीडियो अब पुलिस की नजर में हैं। पुलिस ने सलमान से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

हैदराबाद का सलमान खान हैदराबाद यूथ कांग्रेस के नाम से इंस्टाग्राम पर एकाउंट चलाता है। 8 फरवरी को दंगे की खबर फैली तो सलमान ने मिशन हल्द्वानी लिखकर अपने एकाउंट पर वीडियो डाला और हल्द्वानी के निकल पड़ा। माहौल न बिगड़े तो पुलिस ने उसे हल्द्वानी नहीं आने दिया, लेकिन जैसे ही हालात सामान्य हुए तो सलमान साथियों के साथ नोटों से भरा बैग लेकर हल्द्वानी पहुंच गया।

बनभूलपुरा में उसने नोटों की गड्डियां बांटी और वीडियो बनाकर अपने एकाउंट डाला। सलमान चार दिन तक बनभूलपुरा की गलियों में घूमता, लोगों से हमदर्दी दिखाता और उन्हें भड़काता रहा।

खबर लगी तो पुलिस ने सलमान से पूछताछ शुरू कर दी। सबसे पहला सवाल यही था कि उसके पास इतना कैश कहां से आया। इतना ही नहीं सलमान ने दंगे के दरम्यान और दंगे के बाद अपने एकाउंट पर ऐसे कई वीडियो डाले, जिससे माहौल खराब हो। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि बांटे गई नगदी के सोर्स और सलमान द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट पर डाले वीडियों की जांच कराई जा रही है।

प्रशासन की कार्रवाई ‘एक्शन’, दंगाइयों के उत्पात ‘री-एक्शन’
दंगे से दिन सलमान हल्द्वानी तो नहीं आ पाया, लेकिन घटना से जुड़े एकतरफा वीडियो उस तक पहुंचाए गए। ऐसा ही एक वीडियो उसने अपने एकाउंट पर डाला। जिसका टाइटल उसने एक्शन का री-एक्शन रखा।

वीडियो में एक तरफ जेसीबी से अवैध मदरसे को ढहाते और दूसरी ओर दंगाइयों द्वारा फूंके गए सरकारी वाहनों को दिखाया गया। मदरसे के ऊपर उसने एक्शन लिखा और दंगाइयों की हरकत को री-एक्शन करार दिया। साथ ही ये भी संदेश देने की कोशिश की कि प्रशासन की कार्रवाई पर लोगों ने जो भी किया ठीक किया।

सलमान अपने साथियों के साथ हवाई जहाज पर सवार होकर हैदराबाद से निकला। जाहिर है हवाई जहाज में इतना कैश ले जाना संभव नहीं है। बावजूद इसके अगर वो हवाई जहाज से ही इतना कैश लेकर आया तो फिर हवाई अड्डे पर पकड़ा क्यों नहीं गया।

अगर इन दोनों ही संभावनाओं को खारिज कर दिया जाए तो सवाल यह है कि क्या सलमान का कोई मददगार हल्द्वानी में भी है, जिसने बेहद कम समय में इतनी बड़ी मात्रा में सलमान को कैश मुहैया कराया। पुलिस सलमान से हल्द्वानी कैश कनेक्शन की जांच भी कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलि, सांसद अजय भट्ट बोले— राष्ट्र की एकता के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान

You missed

error: Content is protected !!