ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। उत्तराखंड प्रदेश का बजट सत्र 26 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाला है।

बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। ऊर्जा विभाग का 2022 का लेखा विवरण पटल पर रखने की मंजूरी मिलने के साथ रेरा के दो संशोधन को भी मंजूरी मिली।

ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत मिली है। फैसला लिया गया कि यूनिवर्सिटी में वीसी ना होने पर दूसरे विश्वविद्यालय के वीसी चार्ज संभालेंगे। जमरानी और सोंग बांधों को बनाने की मंजूरी दी गई है। सरफेस वाटर के इस्तेमाल वाले इलाके में बोरिंग प्रतिबंध किया गया है।

बैठक में गैंगस्टर एक्ट में संशोधन, बालश्रम, बंधुआ मजदूरी, मानव व्यापार आदि भी शामिल किए गए। 13 जिलों में मोबाइल लैब चलाने का फैसला हुआ है। लैब ऑन व्हील्स के तहत अब जिन स्कूलों में लैब नहीं होगी, उनमें मोबाइल लैब संचालित होगी।

कला वर्ग के टीचर के लिए बीएड जरूरी किया गया है। म्यूजिक के टीचर के लिए संगीत प्रभाकर डिग्री को 6 साल किया गया है। टीचर्स को यात्रा अवकाश का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा गया है। इसके अलावा बद्रीनाथ-केदारनाथ में अस्पताल के उपकरण लेने के लिए निविदा को 14 दिन से घटाकर 7 दिन किया गया है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय कूटा शिष्टमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से की मुलाकात, शिक्षकों की समस्याओं से कराया अवगत

You missed

error: Content is protected !!