ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चप्पे-चप्पे में चलाया चैकिंग अभियान

नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध तथा अराजकता फैलाने वाले 17 अराजकतत्वों पर पुलिस ने की कार्यवाही

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशों पर, सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों में अंकुश लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कड़ी कार्यवाही करना और सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता को रोकना है।

एसपी सिटी  प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी शहर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग के साथ-साथ होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान में कुल 611 वाहनों की चेकिंग की गई, जिसमें 116 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर अराजकता फैलाने वाले 17 अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया।

पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा बनाए* रखें, ताकि समाज में अनुशासन और शांति बनी रहे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में SIR अभियान को लेकर भ्रम दूर करें मतदाता, नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं: एडीएम विवेक राय

You missed

error: Content is protected !!