ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। विकासखंड भीमताल के महरागांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के इंटर कॉलेज और हाईस्कूल के लगभग 65-70 छात्र-छात्राओं ने वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग में विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वरिष्ठ वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी में बानना के छात्र पंकज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पंकज पलडिया द्वितीय और महरागांव की संगीता आर्य तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में रानीबाग के नैतिक नगन्याल प्रथम, जबकि सल्यूड़ा के पवन कुमार और आयुष क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में बानना इंटर कॉलेज की टीम प्रथम, भीमताल इंटर कॉलेज द्वितीय और भूमियाधार इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में नौकुचियाताल की टीम ने प्रथम, जंगलियागांव ने द्वितीय और बालिका इंटर कॉलेज भीमताल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रदीप सनवाल, गौरी शंकर जोशी, दीपा बिष्ट और विनीता लोहनी ने निभाई। खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ग्रोवर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर विद्यार्थियों को विज्ञान, खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.एस. नगदली ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि ब्लॉक विज्ञान समन्वयक शैलेंद्र जोशी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने किया।

राजकीय शिक्षक संघ भीमताल इकाई के अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों और शिक्षकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर अनेक शिक्षक, अभिभावक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नई दिल्ली के मयूर विहार में रजत जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित, दिखी उत्तराखंड की संस्कृति की झलक
error: Content is protected !!