ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, अब घर बैठे करें ऑनलाइन आवेदन; अपात्र कार्डधारकों पर भी सख्त कार्रवाईसेवानिवृत्त नैनीताल बैंक कर्मियों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर डिस्पेंसर, विद्यार्थियों को मिलेगी शीतल व स्वच्छ पेयजल की सुविधाउत्तराखंड में बारिश का कहर: चारधाम और हेमकुंड यात्रा पर रोक, 111 सड़कें बंद; आठ जिलों में ऑरेंज अलर्टभीमताल : कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरुमाने बैंड–मल्ला गहना मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, ग्रामीणों को बेहतर सड़क की सौगातरुद्रपुर गैंगरेप केस: घटनास्थल से लौटते समय भागने लगे दो आरोपी, पुलिस और भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ा; पुलिस ने लठियाया भीड़ ने जमकर पीटा, कोर्ट ने भेजा जेल
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। निर्दलीय प्रत्याशी फौजी भुवन पांडे पहाड़ी हिन्दू ने सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को एक शिकायत पत्र दिया कहा उसमें उन्होंने कहा सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा मुझे बंधक बनाया ।

एसएसपी नैनीताल के फेसबुक पेज से इसे अफवाह बताकर मुझे और मेरे समर्थकों को बदनाम करने का प्रयास किया गया जिसका प्रभाव मेरे चुनाव में पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कल 6/1/2025 को सुबह 8:00 बजे मेरे आवास पर भाजपा के जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष अचानक घर में आए।

कुछ देर बैठने के बाद मुझे अलग बात करनी है कहकर घर से बाहर लाए। फिर बोले गाड़ी में बैठकर बात करते हैं।

जैसे ही मैं गाड़ी में बैठा, उसमें बिठाकर कहीं ले गए, जहां मुझे पता चला कि वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री का घर है।

इस बीच मेरा मोबाइल भी घर में रह गया था और घर वालों को पता नहीं था कि मैं कहां हूं।

मुझे भाजपा नेताओं द्वारा लगभग तीन घंटा बंधक रखा और कहा कि पार्टी में शामिल हो जाओ, हमारे पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करो और अन्य प्रकार के भी प्रलोभन दिए।

इस बीच हमारे समर्थकों को इस बात का पता चला कि मैं अचानक गायब हो गया हूं तो पहाड़ी आर्मी संगठन और अन्य समर्थक इस बात की सूचना की रिपोर्ट के लिए हल्द्वानी पुलिस के पास गए और इसकी सूचना फेसबुक के माध्यम से समाज को दी।

यह सूचना उस समय उन लोगों तक भी सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंची जहां पर मुझे बंधक बना कर बैठा रखा था। तब अचानक उन्होंने मेरे साथ फोटो खींची और तुरंत अपनी गाड़ी में बिठाकर घर छोड़ गए।

मगर आज अखबारों में और नैनीताल पुलिस की सोशल मीडिया में मेरे को बंधक बनाए जाने की घटना को अफवाह और भ्रामक बताया गया, जो बिल्कुल गलत है जिससे मैं क्षुब्ध हूं और जिससे मेरी और मेरे समर्थकों की स्वच्छ छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

जिसमें नैनीताल पुलिस की भागीदारी पर जनता में सवाल खड़े हो रहे है आखिर किन कारणों से मेरे को बंधक बनाने की खबरों को अफवाह और भ्रामक बताकर मुझे चुनाव में क्षति पहुंचाने का काम किया गया?

उन्होंने कहा इस पूरे घटनाक्रम में मेरा परिवार डरा और सहमा हुआ है जिस कारण मैं खुलकर अपने प्रचार में नहीं जा पा रहा हूं उन्होंने चुनाव आयोग को भी पत्र लिख कर इस पूरे प्रकरण में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के लिए कार्यवाही करने की माग की उन्होंने अपने परिवार और खुद की सुरक्षा की मांग की है।

दिनांक 7.1.2025 

मेयर प्रत्याशी 

फौजी भुवन चंद्र पांडे 

पहाड़ी हिन्दू 

समर्थित उम्मीदवार 

पहाड़ी आर्मी संगठन 

प्रतिलिपि: 

१) चुनाव अधिकारी (स्थानीय नगर निकाय चुनाव)

२) चुनाव आयोग उत्तराखंड 

३) एसएसपी नैनीताल 

४) जिलाधिकारी नैनीताल

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में डॉक्टरों के तबादलों में बड़ा संशोधन, 105 स्थानांतरण के बाद 18 चिकित्सकों की तैनाती यथावत

You missed

error: Content is protected !!