ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

नैनीताल। कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है।

कैंचीधाम में मंगलवार को यानि 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक आम श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के चलते मंदिर को दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद रखा जायेगा।

मन्दिर प्रशासन द्वारा की गई अपील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कैची धाम में आगमन सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत

दिनांक: 04 नवंबर (मंगलवार) 2025 को कैंची धाम दर्शन दोपहर 12:00 बजे के बाद ही संभव हो पायेगा।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कुमाऊँ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एच. सी. वर्मा का लोकप्रिय व्याख्यान

सभी श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों से निवेदन है कि मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करें व निर्धारित समय के बाद ही दर्शन हेतु पधारें

सुरक्षा कारणों के चलते मंदिर को बंद किया गया है. इस दौरान देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंचीधाम में रहेंगी और दर्शन के साथ पूजा पाठ करेंगी।

कैंचीधाम मंदिर प्रबंधन द्वारा सभी भक्तों से अपील की है कि वो 12 बजे के बाद ही बाबा महाराज के दर्शन के लिये आएं।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल के कैंचीधाम में सुबह दर्शन के साथ पूजा पाठ करेंगी, जिसके चलते भारी सुरक्षाबल तैनात किया गया है तो किसी को भी मंदिर के आसपास जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को उत्तराखंड पहुंचीं. देहरादून के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डा पहुंचने पर राष्ट्रपति का उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण तथा अन्य गणमान्य लोगों ने स्वागत और अभिनंदन किया. तीन दिवसीय दौरे पर आयीं राष्ट्रपति रविवार को हरिद्वार में पतंजलि विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

वह सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित सदन के विशेष सत्र को संबोधित किया. वह उसी दिन नैनीताल स्थित राजभवन की स्थापना के 125 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भी सम्मिलित होंगी।

राष्ट्रपति मंगलवार को नैनीताल के निकट कैंची धाम स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम जाएंगी।

इसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और फिर नयी दिल्ली रवाना होंगी।

You missed

error: Content is protected !!