ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़: हल्द्वानी के चोरगलिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कैंटर और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलउत्तराखंड में ऐतिहासिक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : बख्शा एक भी नहीं जाएगा!” – SSP मंजूनाथ टीसी का रामनगर ACORN रिसॉर्ट में महा-एक्शन, शराब, शबाब और नोटों के काले धंधे का अंत, 51 गिरफ्तार, 1 नाबालिग संरक्षण में, 10 लड़कियो को किया सुरक्षित आज़ादराज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने किया पिनरो बानना गांव का भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसाभीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध बनी बड़ी समस्या, स्थायी समाधान की उठी मांग16 सितंबर से शुरू होगा नैनीताल का ऐतिहासिक श्री नन्द देवी महोत्सव 2026, श्री राम सेवक सभा ने तैयारियों को दी अंतिम रूपरेखा
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। मुखानी चौराहा में यूसीसी(लिव इन रिलेशन – सहवास) एवं बाहरी लोगों को एक वर्ष के प्रवास के बाद स्थाई निवास प्रमाण देने वाले काले कानून(उत्तराखंड समान नागरिक संहिता 2025) के विरोध में, नैनीताल जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा के नेतृत्व में तीसरे दिन जन जागरण व हस्ताक्षर अभियान चलाया।

जिसमें महिलाओं, युवाओं ने बढ़-चढ़ कर 500 से अधिक लोगों ने अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

संगठन कोषाध्यक्ष भगवंत सिंह राणा ने कहा कि लिव-इन-रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर सरकार हमारे परिवारों को तोड़ने एवं अपमानित करने वाला यह काला कानून हमारे सनातन धर्म की धज्जियां उड़ा रहा है। 

हल्द्वानी नगर युवा अध्यक्ष विनोद नेगी ने बाहरी लोगों को मात्र एक वर्ष में स्थाई निवास प्रमाण पत्र बांटती उत्तराखंड सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि हम पहाड़ी हिंदुओं के नौकरी, भूमि, संसाधन आदि अधिकारों को छीनने का विरोध करते हैं।

संगठन सदस्य सतीष फुलारा ने कहा कि यह कैसा कानून है जो लोकसभा राज्यसभा से लागू नहीं हुआ? यह कानून उत्तराखंड को लैबोरेटरी माऊस के रूप में एक्सपेरिमेंट का उदाहरण है।

जो हमारे लोगों पर प्रयोग किया जा रहा है। भरत परिहार ने कहा यह पहाड़ी संस्कृति अस्मिता को छिन्न-भिन्न करने वाला कानून है धामी सरकार को इसे वापस लेना होगा नहीं तो सरकार को पछतावा होगा चुनाव में।

हल्द्वानी नगर अध्यक्ष भुवन पाण्डेय ने बताया कि यह अभियान का कल चौथा दिन होगा और कल 3 बजे से पनचक्की चौराहा दमुआढूंगा चौराहे से अभियान चलेगा क्योंकि समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है युवा बुजुर्ग महिलाएं भविष्य को लेकर बड़ी चिंता व्यक्त रहे हैं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती: अवैध मशीन की सूचना पर ₹50 हजार इनाम, डेंगू रोकथाम के भी कड़े निर्देश

You missed

error: Content is protected !!