ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : महिला के सम्मान पर बुरी नजर डालने वाला विकृतकामी 24 घंटे में चढ़ा पुलिस के हत्थे, रात को दिवाल फांदकर चुराए थे महिला के कपड़े, कपड़े बरामद; महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं, दोषियों को हर हाल में जेल भेजेंगे — एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसीभीमताल : कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने भीमताल मै अधिकारियो की ली बैठक, बरसात मै आपदा से आने वाली समस्याओ से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देशहल्द्वानी : धर्म की आड़ में गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी, SSP की सख्ती से महाराष्ट्र का आरोपी सलाखों के पीछेप्रेमी संग मिलकर मंगेतर को गहरी खाई में दिया धक्का, 17 करोड़ की शादी से पहले रची हत्या की साजिशमोबाइल की लत बनी जानलेवा! पिता की डांट से नाराज नाबालिग किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
खबर शेयर करे -

घर के पास खेल रहा  बच्चा अचानक आंखों से हुआ ओझल,50 मीटर दूरी पर बह रही सरयू नदी मे बहा, 300 मीटर नीचे नदी से बच्चा  बरामद,डाक्टरों ने बच्चे  को मृत घोषित किया 

पिथौरागढ़। सेराघाट चौकी के पास स्थित सेराबडौली में शनिवार सुबह तीन साल के बच्चे की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई। इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में हैं।

थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया की सेराघाट के पास सेराबडौली निवासी पूरन डसीला का बेटा सिद्धार्थ करीब 11 बजे घर में दादा अमर सिंह के पास खेल रहा था।

तभी खेलते हुए वह घर से 50 मीटर दूरी पर बह रही सरयू नदी में चला गया। बहुत देरी तक बच्चा घर में नहीं आने पर बच्चे की मां लीला देवी ने पति और आसपास के लोगों को सूचना दी।
परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नदी के पास उसके जूते मिले, जिसकी सूचना परिजनों ने सेराघाट चौकी और बेडीनाग पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद 300 मीटर नीचे नदी से बच्चे को बरामद किया।

उसे सीएचसी गणाई गंगोली ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष महेश जोशी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बेड़ीनाग भेज दिया गया है।

बच्चे की मौत के बाद माता-पिता बेसुध हैं। बच्चे के पिता पूरन डसीला मेहनत मजदूरी करते हैं। सिद्धार्थ तीन भाई बहिनों में सबसे छोटा था। 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के कूड़े के पहाड़ होंगे खत्म, ₹9 करोड़ से लगेगा लेगेसी प्लांट; गीले कचरे से बनेगी खाद

You missed

error: Content is protected !!