ब्रेकिंग न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर एसएसबी की भव्य साइकिल रैली, रानीखेत में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूकहल्द्वानी : ओखलकांडा के अजय महरा बने परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक, ऑल इंडिया चयन से बढ़ाया उत्तराखंड का मानकप्तान मंजूनाथ का क्लियर मैसेज—जनपद में अपराध नहीं चलेगा, कुशल रणनीति से लालकुआं पुलिस को सफलता एक साथ 7 चोरियों का पर्दाफाश, 32 FIR वाला हिस्ट्रीशीटर और उसका 13 FIR वाला साथी राजू गिरफ्तार, 2 लाख से ज्यादा नगदी, मोबाइल व बाइक बरामदकेन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से ‘खेत बचाओ अभियान’ का किया आगाज, किसानों के लिए 369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगातभीमताल के नेटवर्क विहीन गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की मुलाकात
खबर शेयर करे -

तलाकशुदा महिला ने अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया मुकदमा 

काशीपुर। एक तलाकशुदा महिला ने अधिवक्ता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि अधिवक्ता ने उसे भरोसे में लेकर पहले पति से तलाक कराया, बाद में पति द्वारा मिले ढाई लाख रुपये भी अपने पास रख लिए।

पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने कहा है कि उसका विवाह हो चुका था, लेकिन पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। पति के उत्पीड़न से तंग आकर उसने बांसखेड़ा निवासी अधिवक्ता अलीम से मदद मांगी।

एक साल से वह अलीम के संपर्क में है। आरोप है कि अलीम उसे शादी का झांसा देकर कई होटलों और कैफे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो भी खींच लिए।

करीब डेढ़ माह पूर्व उसने पति से उसका तलाक करा दिया। इसके बाद वह अलीम से निकाह करने के लिए कहती रही, लेकिन वह टालमटोल करता रहा।

बाद में अलीम निकाह करने की बात से मुकर गया और फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा।

कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ० मंजुनाथ टीसी ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

You missed

error: Content is protected !!