ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका और सरकार व शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नैनीताल में भू-कानून के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, 14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित करने के आदेशमुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना-2026: ताड़ीखेत में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, जनपद स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयनमैत्री बैडमिंटन मुकाबले में टैक्स बार एसोसिएशन ने मारी बाजी, फाइनल में आयकर विभाग को दी शिकस्तइंदौर में घी पर रोक के बाद उत्तराखंड में अलर्ट, दूध-डेयरी उत्पादों में मिलावट के खिलाफ बड़ा अभियान, खुले में ले जाए जा रहे पनीर की गाड़ियों से लिए सैंपल
खबर शेयर करे -

बेसिक शिक्षकों के 3604 पदों पर भर्ती में नहीं रखे जाएंगे बीएड अभ्यर्थी

बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 के बाद एक बार फिर होगी संशोधित

देहरादून। प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों के लिए इस साल होने वाली भर्ती में बीएड अभ्यर्थी नहीं रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, इसके लिए बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में संशोधन कर इसमें से बीएड को हटाया जाएगा।

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने वाले ही भर्ती हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो साल का कोर्स पूरा करने वाले डीएलएड अभ्यर्थियों की पूर्व की तरह मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। भर्ती का पैटर्न नहीं बदलेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी

You missed

error: Content is protected !!