एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के एक्शन से हड़कंप, बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

340 स्कूल वाहनों को किया चैक 27 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही,01 सीज, 8 संचालकों को भेजा नोटिस

नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्कूल बसों पर व्यापक चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ0 जगदीश चंद्रा एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस टीम के साथ सुबह से ही स्कूल बसों की गहन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान जनपद में 340 स्कूल वाहनों को चैक किया गया जिनमें 313 फिट एवं 27 वाहनों में निम्न अनियमितताएँ पाई गई, जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई है–

 बिना फिटनेस / परमिट चल रहे वाहन- 03
बिना बीमा- 02
 बच्चों को निर्धारित क्षमता से अधिक बैठाना- 05
 फर्स्ट एड बॉक्स व अग्निशमन यंत्र का अभाव- 05
 अन्य नियमों का उल्लंघन- 12
कुल वाहनों का चालान- 27 (01 सीज)
 जुर्माना- 5000/-
 स्कूल संचालकों/बस मालिकों को नोटिस- 08

एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश-

बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूल बसों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किच्छा और सिरौली कलां नगर पालिका चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.