अनियंत्रित स्कूटी से सरयू नदी में गिरी दो युवतियां

एक को सकुशल बचा लिया गया, जबकि एक युवती का नहीं चला पता

अल्मोड़ा। अनियंत्रित स्कूटी से सरयू नदी में गिरकर लापता हुई पिथौरागढ बजेटी की युवती की तलाश में अल्मोड़ा पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक 26 साल की किरन पुत्री स्व कैलाश राम और 23 साल की संगीता पुत्री उमेद राम स्कूटी से हाट कालिका मंदिर गंगोलीहाट जा रही थी।

सरयू, पनार पुल क्रॉस करने के ठीक आगे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। इससे किरन छिटककर सड़क से लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जबकि संगीता झाड़ियों में फंस गयी थी।

संगीता को  सकुशल बचा लिया गया। जबकि किरन का पता नहीं चल पाया है। सूचनी के बाद पिथौरागढ़, गंगोलीहाट और अल्मोड़ा पुलिस के साथ एसडीआरफ की टीमें रेस्क्यू अभियान पर जुटी हुई हैं। युवती का अब तक पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जेसीबी से हटाए 25 से 30 स्ट्रक्चर; सड़क चौड़ीकरण ने पकड़ी रफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.