Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand

ढलान की ओर  आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने के लिए  वाहन स्वामी दौडा तो स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गंगोलीहाट। दशाईथल में लक्ष्मी बार के स्वामी ललित मेहरा उम्र 49 अपने स्कॉर्पियो वाहन  बार के सामने खड़ा कर बार की आ गये।

अचानक स्कॉर्पियो गाड़ी ढ़लान की और पिछे आने लगा तो ललित दौड़कर स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने के लिए दौडा तो स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे आ गया।

जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गये। आसपास के लोगों ने गाड़ी के नीचे निकालकर सीएचसी गंगोलीहाट पहुंचाया।
जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया।

इस दौरान रास्ते में ही ललित की मौत हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से गंगोलीहाट बाजार में शोक फैल गया और ललित के परिवार में कोहराम मच गया।

गंगोलीहाट व्यापार संघ ने शोकसभा कर घटना पल दुख जताया है मृतक ललित के घर में दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक मूल रूप बिरगोली निवासी है लेकिन पांच दशकों से गंगोलीहाट में रहता है। ललित की मृत्यु पर विभिन्न संगठनों ने दुख जताया है

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.