ब्रेकिंग न्यूज़

तहसील परिसर में जुआ खेलते वीडियो/फोटो वायरल; डीएम का एक्शन; राजस्व उप निरीक्षक रायगी निलम्बित

मामला संज्ञान में आते ही डीएम का धमाकेदार एक्शन

प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु तहसीलदार त्यूनी जांच अधिकारी नामित

जुआ खेल रहे अन्य लोगों की पहचान के निर्देश; दोषी कार्मिकों पर गाज गिरनी तय

कार्यालय में इस प्रकार का कार्यप्रवृत्ति क्षम्य नहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कार्यालय में जुआ खेल रहे राजस्व कार्मिक की फोटो/वीडयो वायरल होने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उप जिलाधिकारी चकराता/कालसी/ त्यूनी से जांच कराई। जांच में दोषी पाए जोन पर डीएम ने सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध त्वरित एक्शन लेतेे हुए राजस्व उप निरीक्षक त्यूनी को निलम्बित कर दिया है।
तहसील त्यूनी परिसर में मैन गेट पर राजस्व कर्मियों की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो कि खबर प्रकाशित की गई है डीएम ने उप जिलाधिकारी चकराता को वायरल वीडियों के सम्बन्ध में उप जिलाधिकारी कालसी/ चकराता/ त्यूनी द्वारा प्रश्नगत प्रकरण की जॉच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

शिकायत पर उप जिलाधिकारी कालसी / चकराता / त्यूनी द्वारा प्रकरण में प्रेषित आख्या में उल्लेख किया कि तहसील कर्मियों द्वारा तहसील परिसर में ही ताश/जुआ खेला जा रहा था, जिसका मुख्य खिलाड़ी राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी स्पष्ट दिखायी दे रहा है, साथ ही उक्त प्रकरण का सोशल मीडिया एवं दैनिक समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई है।

प्रकरण में प्रथम दृष्टया राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र रायगी, तहसील त्यूनी की संलिप्तता स्पष्ट उजागर हो रही है। ऐसे कृत्य से आम जन मानस में विभाग / प्रशासन की छवि धूमिल हुई है। राजस्व उप निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय आचरण नियमों के उल्लघंन करने पर तत्काल प्रभाव से उचित कार्यवाही किये जाने हेतु डीएम को आख्या प्रेषित की गई।

यह भी पढ़ें :  शटडाउन से पहले 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया विद्युत कर्मचारी, करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.