हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि“प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दूंगा, एक भी मकान टूटने नहीं दूंगा”

हल्द्वानी। अतिक्रमण के नाम पर हो रही कार्रवाई पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने फिर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि“प्रशासन की मनमानी नहीं चलने दूंगा, एक भी मकान टूटने नहीं दूंगा”

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज 26 जून 2025 को आवास विकास स्थित पंचेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन द्वारा लगाए गए आपत्ति कैंप का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय निवासियों को भेजे जा रहे नोटिसों पर गहरा रोष व्यक्त किया और कैंप में अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासन लगातार गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को निशाना बना रहा है। अब तक 1000 परिवारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वे सुभाष नगर में आयोजित आपत्ति कैंप में पहुँचे थे और वहाँ भी उन्होंने दर्जनों आपत्तियाँ प्रशासन के समक्ष रखी थीं। उन्होंने अधिकारियों से इन आपत्तियों का स्पष्ट और लिखित उत्तर माँगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं मिला।

विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्त लहजे में कहा कि हल्द्वानी की जमीनी हकीकत जाने बिना कोई भी बाहरी अधिकारी यहाँ अपनी सनक नहीं थोप सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन का यह एकतरफा रवैया और “गुंडा राज” किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, “मैंने इन गलियों में अपना बचपन बिताया है, यहाँ की हर गली, हर परिवार से मेरा गहरा नाता है। मैं किसी भी सूरत में एक भी गरीब का आशियाना उजड़ने नहीं दूँगा। प्रशासन चाहे जितनी कोशिश कर ले, मैं जनता के साथ खड़ा हूँ और खड़ा रहूँगा।”

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता के हितों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लानी होगी और पहले सभी आपत्तियों का निस्तारण करना होगा, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  योग, प्राणायाम, खेल पोषण और तनाव प्रबंधन से स्वस्थ जीवन का मार्ग होगा प्रशस्त, कुमाऊँ विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.