नैनीताल में स्टाफ हाउस क्षेत्र में कई वर्षों से शीवर लाईन बह रही है।जिससे लोगों को दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। स्टाफ हाउस क्षेत्र में विगत वर्षों से जगह-जगह पर शीवर लाईन बह रही है।जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र वासियों द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र संबंधी विभागों देते हुए समस्या का समाधान करने की मांग की गई लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

स्थानीय निवासी रमेश प्रसाद ने लंबे समय से उनके क्षेत्र में वह रहे सीवर को समस्या के बारे में ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया है और कई बार विभाग के चक्कर लगाने के बाद भी विभाग के द्वारा कार्रवाई नहीं की गई।

नगर के अलग अलग जगहों से सीवर बहते हुए नालो के माध्यम से जीवनदायनी नैनी झील में समा रहा है।जिससे झील का पानी भी प्रदूषित हो रहा है और हजारों परिवारों का पीने का पानी इसी झील से लोगों के घर तक पहुंचता है।

इस बीच रमेश प्रसाद ने स्टाफ हाउस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नही जलने पर भी चिंता जताई।जिस से लोगो को रात में क्षेत्र में आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र में कुछ दिनों पूछ गुलदल का आतंक मचा हुआ था जिस से लोगो की जान पर भी खतरा बना हुआ है।

उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना सिंह को ज्ञापन देते हुए सीवर की समस्या और स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक करने की मांग की।जिसमे जिलाधिकारी ने मामले में नगर पालिका को निर्देश दिए थे फिर भी अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ।

दीवान सिंह, मनित राम,रमेश पूजा,सुरेश,पुरन सिंह चमियाल नेहा गैडा,सोनू सिंह,महेश गोस्वामी,नीरज गोस्वामी, दीपा देवी,सीमा,सुरेश राधा,देवकी देवी,प्रकाश आर्य,पनुली आर्य,राजीव आर्या,शोभा आर्या,यतेंद्र आर्या,प्रेमा आर्या,रेखा देवी,जसवाल मन्नू देवी,पंकज कुमार,मुकेश,मोहनी देवी,भावना,प्रताप राम आर्या,कैलाश,

देवीराम संतोष,प्रताप राम आर्या,ममता देवी,गणेश आर्या,हेमा देवी,चंद्रा,ममता देवी,जगदीश राम,कमल राम,बसंत राम, गंगा देवी,पुष्पा देवी,हरिश सिंह मनोज पांडे,सरिता पांडे,शनि आर्या कमल पांडे,महेश चंद्र आर्या, बबिता,पवन,मेघा आर्या कमल जोशी,अमित मेहरा,हरिश राम,मदन लाल,भगवती देवी,मंजू देवी,सीमा देवी,हिमानी आर्या पूजा आर्य आरोहि आर्या आदि लोगो ने शिकायत की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी विधानसभा को बड़ी सौगात, बौरपुल से मूसाबंगर तक सड़क निर्माण के लिए ₹4.99 करोड़ मंजूर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.