ब्रेकिंग न्यूज़

शराब पीकर हुड़दंग कर शांति भंग करने वाले दो व्यक्तियों को नैनीताल पुलिस ने खैरना से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा नव वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु अपने–अपने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने तथा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: चारधाम यात्रा स्थगित, 136 पर्वतारोही फंसे, दो की मौत

जिस आदेश के क्रम में दिनांक 25-12-2023 की रात्रि को खैरना रानीखेत पुल के पास भारी वाहनों के डायवर्जन प्लान का पालन कराए जाने के दौरान दो ट्रक चालकों द्वारा शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग किये जाने पर दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी खैरना व पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहन चालकों को अंतर्गत धारा–151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें :  कोसी नदी में डूबने से नायब सूबेदार की दर्दनाक मौत, छह वर्षीय बेटे के सामने उजड़ा परिवार का सहारा

1- विक्की अधिकारी पुत्र नंदन सिंह अधिकारी निवासी ग्राम जाख पोस्ट रातीघाट थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष।

2- भरत सिंह बिष्ट पुत्र चतुर

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 27 सितंबर, 2026

सिंह बिष्ट वर्ष निवासी ग्राम लोश्ज्ञानी नथुवाखान चौकी रामगढ़ थाना भवाली जनपद नैनीताल उम्र 25 वर्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 पुलिस टीम में

1- उप निरीक्षक दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना

2- Asi गिरीश टम्टा

3- कांस्टेबल प्रयाग जोशी

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.