ब्रेकिंग न्यूज़

“ड्रग्स-फ्री देवभूमि” मिशन के अंतर्गत नैनीताल पुलिस कर रही है अपराधियों पर लगातार प्रहार

 नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार जारी, 62 किलोग्राम गांजे के साथ र2 व्यक्ति गिरफ्तार 

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में नैनीताल पुलिस नशे के तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है।      

  एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन में व श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम को 2 नशे के तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

     28/12/2023 की रात्रि पुलिस टीम द्वारा काशीपुर मार्ग में शान्ति व्यवस्था तथा वाहन चैकिंग के दौरान पीरुमदारा के पास मधुवन कालोनी को जाने वाले रास्ते के पास *रामनगर की ओर से एक काले रंग की स्कोर्पियो को रोकने का इशारा करने पर चालक द्वारा अपने वाहन को वापस रामनगर की ओर मोडने का प्रयास करने लगा।

    शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन संख्या UK18G- 7100 – स्कोर्पियो (रंग काला) को मौके पर ही रोक लिया वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे । 

     वाहन को चैक किया तो वाहन की डिक्की में एक प्लास्टिक के कट्टे में 62 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों को गिरफ्तार कर थाना रामनगर में FIR NO – 538/23, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया है।

       अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया कि जड़ाऊखान, धूमाकोट गढ़वाल के गाँव से एकत्र कर अपने इलाके में महँगे दामो मे बेच देते हैं जो भी मुनाफा होता है, उसे हम आपस में बाँट लेते हैं। 

गिरफ्तार व्यक्ति

1-गुरविन्दर सिंह उम्र- 38 वर्ष पुत्र धर्म सिंह निवासी मानपुर रोड माउन्ट सनाय स्कूल के पास थाना काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर

2-विशाल जाटव उम्र- 19 वर्ष पुत्र हरिश जाटव निवासी रामफल कालोनी गढ़ीनेगी थाना कुण्डा जनपद उ0सिं0नगर 

बरामदगी-62 किलोग्राम गांजा

गिरफ्तारी टीम

1- SSI I मो0 यूनुस कोतवाली रामनगर

2– SSI II मनोज नयाल कोतवाली रामनगर

3- उ0नि0 राजेश जोशी चौकी प्रभारी पिरूमदारा

4- का0 भारत भूषण

5- का0 प्रयाग कुमार

6- का0 कविन्द्र सिंह 

7- का0 विनीत चौहान

Advertisement
यह भी पढ़ें :  फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.