ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही, लालकुआं क्षेत्र में 23 पाउच कच्ची शराब के साथ 01आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध नशे की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में व0उ0नि0  हरेन्द्र सिंह नेगी थाना प्रभारी लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान आरोपी अक्षय आनंद पुत्र नरेश कुमार आनंद निवासी इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता थाना लालकुआं उम्र 29 वर्षको दानू रेस्टोरेंट के पास लालकुआं से 23 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

1. कांस्टेबल  चंद्रशेखर मल्होत्रा ।

2.कांस्टेबल  कमल बिष्ट।

3.कांस्टेबल  सुबोध चन्द।

4. महिला कांस्टेबल  माया बिष्ट।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी: धामी सरकार ने 101 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.