ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भीमताल। थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक कानि० मनोज पन्त व उ0नि0 गगनदीप सिंह के साथ थाना भीमताल क्षेत्र में चैकिंग हेतु रवाना होकर तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे।

चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी एकाएक पेड़ से झील में कूद गई।

जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला गया।

तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया गया।

युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता द्वारा किसी बात पर उसे डांटा गया था।

जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया।

युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री धामी ने अस्पताल पहुंचकर राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू की माताजी का जाना हाल-चाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.