हल्द्वानी। नैनीताल जिले में लंबे समय से कानून व्यवस्था के खिलाफ लोगों में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज फिर वरिष्ठ भाजपा नेता और हिंदूवादी नेता विपिन पांडे पर हुई मुकदमे की कार्रवाई के खिलाफ मुखानी थाने का घेराव किया गया।

विपिन पांडे का कहना था कि पुलिस द्वारा उनके ऊपर द्वेष भावना से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन में वह व्यक्ति भी शामिल था जिसके नाम से मुकदमा हुआ है वह भी विपिन पांडे के साथ मौजूद रहा।

विपिन पांडे का कहना है कि उनके खिलाफ जानबूझकर मुकदमा दर्ज करने में नैनीताल पुलिस की संलिप्तता है जबकि खुद शिकायतकर्ता उनके साथ है और उसका कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है।

इसके बावजूद पुलिस ने एक्सीडेंट किए जाने को लेकर मुकदमा लिख दिया है और उनके पास घटना का स्पष्ट सीसीटीवी फुटेज भी है उसके बावजूद पुलिस मुकदमा रफा दफा नहीं कर रही है।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य मीना पांडे ने उनके पति विपिन पांडे को फसाने का आरोप लगाया है। जब कि शिकायतकर्ता का भी कहना है कि वह पुलिस को लिख कर दे चुके हैं उसके बावजूद पुलिस मुकदमा नहीं हटा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.