हल्द्वानी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कल मतदान होना है। ऐसे में हल्द्वानी क्षेत्र में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

रामपुर रोड स्थित एच.एन. इंटर कॉलेज में चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

जहां मतगणना भी संपन्न होगी रविवार को एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने एच.एन. इंटर कॉलेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हल्द्वानी विकासखंड में कुल 197 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

सभी पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है।

अब तक 60 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं एसडीएम ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

मतदान शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 31 अक्टूबर 2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.