ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

यूपीसीएल के नई विद्युत दरों के टैरिफ प्रस्ताव पर 15 फरवरी तक सुझाव दे सकते हैं।

यूपीसीएल प्रबंधन ने इसकी सूचना जारी करते हुए अपने सभी संबंधित कार्यालयों में टैरिफ प्रस्ताव की कॉपी उपलब्ध करा दी है, जिसे निशुल्क देखा जा सकता है।
यूपीसीएल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, टैरिफ प्रस्तावों में यूपीसीएल ने 12.01 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसमें अगर पिटकुल और यूजेवीएनएल के प्रस्तावों को भी जोड़ दें, तो यह 29.23 प्रतिशत का प्रस्ताव है।

यूपीसीएल प्रबंधन के मुताबिक, बीपीएल उपभोक्ताओं के एनर्जी चार्ज में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है, जबकि फिक्स चार्ज में बदलाव नहीं मांगा गया।अन्य घरेलू श्रेणी के सभी स्लैब में औसत 11.92 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
अघरेलू श्रेणी के टैरिफ में औसत 12.66 प्रतिशत, सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई में 13.14 प्रतिशत, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी में 12.54 प्रतिशत, निजी नलकूप श्रेणी में पांच प्रतिशत, इंडस्ट्री में 11.91 प्रतिशत, मिश्रित भार के टैरिफ में 12.56 प्रतिशत, रेलवे ट्रैक्शन के टैरिफ में 13.54 प्रतिशत, विविध चार्जेज में 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है।

टैरिफ पर अपने सुझाव 15 फरवरी तक नियामक आयोग कार्यालय, निकट आईएसबीटी, डाकघर माजरा, देहरादून पर भेज सकते हैं। यूपीसीएल के हर सब स्टेशन में रखे ड्रॉप बॉक्स में भी सुझाव डाल सकते हैं।

नियामक आयोग जनसुनवाई के बाद इस टैरिफ पर अंतिम निर्णय लेगा, जो दरें इस साल एक अप्रैल से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें :  अग्निवीरों के लिए उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, देश का पहला ‘अग्निवीर रोजगार प्रकोष्ठ’ होगा स्थापित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.