ब्रेकिंग न्यूज़

रामनगर पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे 5 हजार के ईनामी अभियुक्त को पानीपत हरियाणा से किया गिरफ्तार

नैनीताल।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा फरार/ वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया गया है, जिसके क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही कर वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

 क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर  अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में रामनगर पुलिस टीम द्वारा फौ0वा0सं0 25/19 सरकार बनाम शाकिर अंसारी, 

 MCC NO88/21 सरकार बनाम शाकिर हुसैन,

व CC NO 489/19 जैनव बनाम शाकिर अंतर्गत धारा 138 NI ACT में दोषसिद्ध तथा फरार चल रहे आरोपी शाकिर हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी शक्तिनगर पुछड़ी रामनगर को दत्ता कालोनी पानीपत हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

   अभियुक्त उपरोक्त तीनों मामलो में मा0 न्यायालय से दोषसिद्ध हैं तथा मु0अ0सं0 216/22 धारा 406/420 भा0द0वि0 में 5000.00 का ईनाम घोषित किया गया था।

     जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में युवक की संदिग्ध मौत, बेड के नीचे मिला शव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.