ब्रेकिंग न्यूज़

 नैनीताल। जिले में बिजली विभाग ने बिल वसूली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है।नैनीताल जिले में 2023 24 में 524 करोड रुपए की बकाया वसूली की गई है।

बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 541 करोड़ का टारगेट रखा गया था जिसके सापेक्ष 524 करोड़ यानी 97% की वसूली की गई है।

इसके साथ ही बिजली चोरी के 296 मामले पकड़े गए हैं जिनमें 33 मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं बिजली चोरी करने वालों पर 44 लख रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

जिसमें 29 लाख रुपए की वसूली की गई है अन्य सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है बिजली विभाग वसूली और बिजली चोरी के मामले में लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.