ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

देहरादून में रोडरेज के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली, मौत के बाद हड़कंप

देहरादून। राजपुर रोड स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज रोड रेज की घटना में 74 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर के. जोशी की गोली लगने से मौत हो गई।

शांत सुबह का माहौल अचानक गोलियों की आवाज से दहशत में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे स्कॉर्पियो और फॉर्च्यूनर कार के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद शुरू हुआ। दोनों गाड़ियां तेज रफ्तार में चल रही थीं। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने फॉर्च्यूनर सवारों पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर के. जोशी गोलीबारी की चपेट में आ गए। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन काफी तेज रफ्तार में थे और स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। यदि वहां अधिक लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो से लगातार फायरिंग हो रही थी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आरोपी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। राजपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों वाहनों की नंबर प्लेट व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद जोहड़ी गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती रोड रेज की घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। यह घटना एक बार फिर सड़क पर बढ़ती आक्रामकता और हथियारों के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सड़क हादसे में गंभीर घायल नर्सिंग छात्रा ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.