हल्द्वानी। वरिष्ठ आरटीआई कार्यकर्ता रवि शंकर जोशी ने हल्द्वानी में प्रेस वार्ता करते हुए आरोप लगाया कि कैसे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता ने प्राधिकरण को करोड़ों के राजस्व का चूना लगा गया। हालांकि उनकी शिकायत के बाद अब प्राधिकरण में कार्रवाई की है।

रवि शंकर जोशी ने बताया कि मामला हल्द्वानी ठंडी सड़क क्षेत्र का है जहां अशोक पाल नाम के पूजी पति व्यापारी द्वारा बहु मंजिला बिल्डिंग बनाई गई जिसका नक्शा भी पास नहीं किया गया।

बाद में कंपाउंडिंग के नाम पर खेल शुरू हुआ, तत्कालीन समय के कनिष्ठ अभियंता मनोज अधिकारी द्वारा पूंजीपति व्यापारी के साथ साथ गांठ कर केवल 24 लख रुपए कंपाउंडिंग के फीस रखी गई जिस पर उनको शक हुआ तो उन्होंने आरटीआई से सारे दस्तावेज मांगने के बाद जिलाधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को शिकायत की।

जिसका संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने मामले में जांच की जिस पर पाया गया कि बहुमंजिली इमारत के कंपाउंडिंग की रकम बहुत कम आंकी गई है इसके पश्चात एक करोड़ 73 लाख 54 हजार 984 की धनराशि और जमा करने का नोटिस जारी किया।प्राधिकरण के जेई के कारनामें का आरटीआई कार्यकर्ता ने किया खुलासा…..

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की रामलीला में 43 वर्षों से मेघनाद का किरदार निभा रहे मिथिलेश पांडे, दमदार अभिनय ने जीता दर्शकों का दिल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.