हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा द्वारा हल्द्वानी स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नेब)का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां रह कर पढ़ाई कर रहे 120 बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी।

बच्चों के कमरे, किचन व शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफ़ाई रखने के निर्देश दिए। वहीं स्कूल टीचर की तरह बच्चों के बीच बैठकर उनसे समान्य ज्ञान सहित विषयों से सम्बन्धित सवाल भी पूछे। उन्होने बच्चों को फल भी वितरित किए।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका ज्योति नौला, वरिष्ठ विशेष शिक्षा शिक्षक दीपक पाण्डेय, काउंसलर गीता नेगी एवम अन्य संस्थान कर्मचारीगण मौजूद थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 21 अक्टूबर2026
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.