अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी के मौके पर कांग्रेस ने मौन उपवास कर जताया विरोध 

रिपोर्ट- नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। अंकिता भंडारी की दूसरी बरसी के मौके पर आज हल्द्वानी में कांग्रेस ने मौन उपवास कर विरोध जताया।

कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आयोजित मौन उपवास में सैकड़ो कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद रहे। जिन्होंने अंकिता भंडारी को न्याय दिए जाने को लेकर मौन उपवास रखा।

इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं और बेटियों की सुरक्षा आज राम भरोसे है 2 साल पहले अंकित भंडारी की हत्या हुई थी।

लेकिन आज भी उसके असली गुनहगारों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है राज्य सरकार ने गुनहगारों को बचाने की कोशिश की यह प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज दूसरी बरसी पर मौन उपवास रख उनके द्वारा पहाड़ की बेटी को श्रद्धांजलि दी गई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भी पुतला दहन किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों से इससे ज्यादा उम्मीद भी क्या की जा सकती है कि नेता प्रतिपक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी टिप्पणी की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गैरसैंण विधानसभा सत्र के अंतिम दिन हंगामा,भ्रष्टाचार पर चर्चा की मांग ठुकराने से भड़का विपक्ष, तीन बार स्थगित हुई कार्यवाही

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.