ब्रेकिंग न्यूज़

धवनस्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में छः दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न,विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

रानीखेत। स्व. जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत की कैरियर काउंसलिंग सेल द्वारा ” महिंद्रा समूह की नंदी संस्था द्वारा संचालित छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों का प्राचार्य पुष्पेश पांडे द्वारा प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साह वर्धन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कैरियर काउंसलिंग सेल की संयोजिका डॉक्टर दीपा पांडे ने विद्यार्थियों को अपने कैरियर के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करते हुए किया।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु कामना की तथा साथ ही यह आशा व्यक्त की, कि रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में छात्र-छात्राएं अधिक से अधिक भाग लेना सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर डॉक्टर रश्मि रौतेला, डॉक्टर महिराज मेहरा, डॉक्टर कोमल गुप्ता व कैरियर काउंसलिंग सेल के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.155 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.