ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा,

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

नैनीताल। पुलिस की मौजूदगी ही अपराधी के अपराध करने की मंशा को नाकामयाब करने के लिए काफी है। यातायात व्यवस्था पर रहा विशेष फोकस सख्त निर्देश- यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू पर ही न छोड़े, सम्बंधित थाना/चौकी प्रभारी अपनी भी जिम्मेदारी समझें।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

थाने में आने वाले आगन्तुकों की फरियाद प्राथमिकता से सुनी जाय एवं पूर्ण प्रयास रहे कि उनकी समस्या का समाधान हो, उनके प्रति आपका व्यवहार मधुर और व्यवहारिक हो।

ओवर स्पीड, रैश ड्राईविंग एवं नशे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सभी संबंधित निरंतर अपने-अपने क्षेत्रों में वाहन चैकिंग एवं सत्यापन अभियान चलायें।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

अपने-अपने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस एवं सीपीयू पर ही न छोड़े, अपनी भी जिम्मेदारी समझें। यदि ड्यूटी पर तैनात जवान की लापरवाही प्रतीत हो रही है तो उसकी रिपोर्ट प्रेषित करें। यातायात बाधित होने की स्थिति में सम्बन्धित थाना एवं चौकी प्रभारी भी जिम्मेदार रहेंगे।

  ड्यूटियों में बाहरी जनपदों से प्राप्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान मुस्तैद रहने हेतु भली- भांति ब्रीफ करें तथा ड्यूटी के दौरान कार्मिकों का रिस्पांस ठीक न होने पर उच्चाधिकारियों को अवगत करायें।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

किसी भी प्रकार की घटित घटनाओं के त्वरित अनावरण पर जोर देते हुए वारदातें रोकने के लिए ग्राउंड लेवल पर कार्य करना जरूरी है, इसलिए प्रेक्टिकल पुलिसिंग पर ध्यान दें।

कर्मचारियों की अनावश्यक छुट्टी ना रोकी जाय, तथा जवान किसी भी स्तर पर अच्छा कार्य करें तो पुरस्कृत किया जाना आवश्यक है, जिससे वे अधिक मनोबल से कार्य करेंगे।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

अपने- अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त बढ़ाये, पुलिस की मौजूदगी ही अपराधी के अपराध करने की मंशा को नाकामयाब करने के लिए काफी है।

 नशा तस्करों के प्रति कड़ी कार्यवाही, आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों की लगातार चैकिंग /गश्त बढाई जाय।

डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें एवं रिस्पांस टाईम बेहतर करने के दिए निर्देश।

कैंची धाम में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात का अधिक दबाव हो रहा है, ऐसे प्वाइंट जहां पर सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर होने के कारण यातायात सुचारू नहीं चल रहा वहां पर लगातार पुलिस फोर्स की तैनीती की जाय जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके।एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने की मासिक अपराधों की समीक्षा, गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

       इसके अतिरिक्त मल्लीताल तल्लीताल एवं भीमताल में भी यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विवेचनाओं में किसी तरह की ढील न बरतें और शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एनडीपीएस गैंगस्टर धोखाधड़ी आदि अपराधों को गंभीरता एवं सख्ती से निपटाने के निर्देश दिए।

     मासिक अपराध गोष्ठी में डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, श्री भूपेंद्र सिंह धोनी, सीओ हल्द्वानी, श्री गौरव किरार, सीएफओ नैनीताल समेत सभी थाना प्रभारी/शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. गिरीश चंद्र सिंह नेगी को ‘गिरि गंगा गौरव सम्मान’, कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.