ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, सुरक्षात्मक प्रबंधन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर सम्बंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका परिषद नैनीताल, भवाली और भीमताल की मतपेटिकाओं के संकलन हेतु प्रस्तावित स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया गया। 

      निरीक्षण राजकीय अटल-आदर्श बालिका इंटर कॉलेज तल्लीताल में किया गया, जहां  प्रमोद कुमार साह, क्षेत्राधिकारी नैनीताल, वरुणा अग्रवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल,  रमेश बोरा, थाना अध्यक्ष तल्लीताल, भवाली, तथा संबंधित PWD अधिकारियों और बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंध के ठेकेदारों के साथ सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई। 

      निर्देशों के अनुपालन में सुरक्षात्मक प्रबंधन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

      निरीक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया की सुरक्षा और संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.