ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में दर्दनाक हादसा: बरसाती नहर में गिरी 4 वर्षीय पीहू, डूबने से मौतभीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लान में पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा धूमधाम से गुरु मां लोहड़ी उत्सव मनाया गया, जिसमें वॉइस ऑफ़ पंजाब के सिंगर मनीष कबीर व उनकी टीम के कलाकारों द्वारा मंच पर धमाकेदार पंजाबी थीम पर प्रस्तुति दी गई ।

संस्था हर साल लोहड़ी उत्सव को धूमधाम से मनाती आई है, इस साल भी संस्था ने खूब धूमधाम से लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया ।

मंच पर विभिन्न डांस अकैडमी के लगभग 200 बच्चे अपनी प्रस्तुति पंजाबी लोहड़ी थीम पर दी हल्द्वानी समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दो संस्थाए चार साहिबजादे ग्रुप व इनर व्हील क्लब को हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा सम्मानित किया गया ।

लोहड़ी उत्सव में दसवीं और बारहवीं में जिन पंजाबी बच्चों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं आम्रपाली यूनिवर्सिटी द्वारा मेधावी सम्मान से सम्मानित किया गया जिन नवजात बच्चों एवं जिन नव विवाहित पंजाबी जोड़ों की पहली लोहड़ी है ।

उनके साथ संस्था लोहड़ी प्रज्जवलित की गई एवं उनको उपहार भी दिए गए । कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं गोवा भगत सिंह कोशियारी, भाजपा अल्मोड़ा प्रभारी प्रदीप बिष्ट, आदि रहे ।

यह भी पढ़ें :  ऑपरेशन प्रहार का असर: नशे में वाहन दौड़ाना पड़ा भारी, 6 गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.