साइबर ठगी के बढ़ते मामलों की जांच में जुटी उत्तराखंड एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी 

गिरफ्तार अभियुक्त से 1800 से ज्यादा सिम कार्ड दो बायोमेट्रिक मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से एक ऐसे अपराधी को गिरफ्तार किया है जो विदेशों में बैठे साइबर ठगों को सिम कार्ड भेजता था जिनके जरिए साइबर ठग देश में लोगों को फोन या मैसेज के जरिए इनसे ठगी करते थे।

पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त अब तक 20 हजार से ज्यादा सिम विदेशों में भेज चुका है और अब भी सिम कार्ड भेजने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों की जांच में जुटी उत्तराखंड एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है।

एसटीएफ ने हरिद्वार के थाना मंगलोर क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 1800 से ज्यादा सिम कार्ड दो बायोमेट्रिक मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

एसटीएफ का दावा है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाईलैंड, कंबोडिया, म्यांमार के अलावा भारत के कई राज्यों में साइबर ठगों को सिम उपलब्ध कराता था और अब तक 20 हजार से ज्यादा सिम विदेश में भेज चुका है।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पूरा गिरोह काम करता है जो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों को सरकारी सर्वे की बात बताते थे और उन्हें कुछ लालच देकर उनका बायोमेट्रिक लेने के बाद सिम को एक्टिवेट कर लेते थे।

इसके बाद इन सिम कार्ड को विदेश और देश के अन्य राज्यों में भेज दिया जाता था जहां से साइबर ठग इन सिम कार्ड का इस्तेमाल करके साइबर ठगी को अंजाम देते थे।

फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की है जबकि अभी पुलिस की विवेचना जारी है जिसमें गिरोह से जुड़े कई और लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 22 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.