भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बीच देश के गद्दार भी पकड़े जा रहे हैं। पंजाब के बठिंडा में दुश्मन देश के लिए काम कर रहा दर्जी पकड़ा गया है।

हैरानी की बात यह है कि गद्दार दर्जी बठिंडा में सैन्य छावनी में टेलर का काम कर रहा था और वहां से सेना से जुड़ी जानकारी दुश्मनों तक पहुंचा रहा था।

आरोपी को थाना कैंट पुलिस ने आरोपी को सैन्य छावनी की जासूसी करने और सेना से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तानी इंटेलिजेंस आप्रेटिव के नंबरों पर भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान रकीब पुत्र इकबाल निवासी गांव दुसनी हरिद्वार (उत्तराखंड) के तौर पर हुई। आरोपी पिछले कुछ सालों से बठिंडा सैन्य छावनी के अंदर टेलर का काम करता था। सेना और पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद करके फोरेसिंक जांच के लिए भेज दिए हैं। उसके मोबाइल फोन से संदिग्ध सैन्य दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ थाना कैंट पुलिस ने एक सेना अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। सूत्र बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी रकीब से एसएसपी समेत अन्य जांच एजेंसियों के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

ताकि पता लगाया जा सके कि उक्त आरोपित पाकिस्तानी की किस एजेंसी के साथ संपर्क में था और कैसे आया। वह कितने समय से उनके साथ संपर्क में था और अब तक वह कौन-कौन सी जानकारी उन्हें भेजा चुका है।

मामला देश की सुरक्षा से जुड़े होने के चलते पुलिस और सेना के अधिकारी किसी भी तरह की ज्यादर जानकारी देने से बच रहे हैं। हालांकि मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया है।

जिसपर सैन्य छावनी की जासूसी करने का शक है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि आरोपी जासूस है या फिर हनी ट्रैप का मामला तो नहीं है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  दीपावली से पहले नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, आधा दर्जन दुकानों का औचक निरीक्षण; पनीर-मिठाइयों के सैंपल भरे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.