जम्मू कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हुई है. इसमें सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. काफी देर तक दोनों ओर से गोलाबारी होती रही।

मारे गए ये आतंकी लश्कर ए तैयबा के बताए जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा बलों को इनपुट था कि आतंकी शोपियां के शुकरू केल्लर एरिया में छिपे हो सकते हैं. इसके बाद आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षा बलों ने दक्षिणी कश्मीर के जिलों में एक तलाशी अभियान छेड़ा गया था. तीन आतंकियों के ढेर होने के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

मारे गए आतंकियों में से एक लश्कर का कमांडर शाहिद कुट्टे, शोपियां के छोटीपोरा हीरपोरा का रहने वाला था. वो लश्कर-ए-तैयबा का A कैटेगरी का आतंकी था. उसने 8 मार्च 2023 को लश्कर ज्वाइन किया था. शाहिद कुट्टे 8 अप्रैल 2024 को डेनिश रिज़ॉर्ट में फायरिंग की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हुए थे।

साथ ही 18 मई 2024 को हीरपोरा, शोपियां में बीजेपी सरपंच की हत्या में भी शाहिद कुट्टे का हाथ था. वहीं 3 फरवरी 2025 को बेहिबाग, कुलगाम में territorial Army के जवान की हत्या में भी इसके शामिल होने की आशंका है.

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद 26 अप्रैल को शाहिद कुट्टे का घर ध्वस्त कर दिया गया था. कुट्टे पिछले तीन-चार साल से आतंकी गतिविधियों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल था.

सेना के सूत्रों के मुताबिक मारे गए तीन आतंकी पहलगाम आतंकी हमले जुड़े हुए नहीं थे. ये अलग ग्रुप है, जिसकी ट्रेसिंग हुई थी. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में विशेष अभियान छेड़े हुए हैं।

वहीं ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान स्थित टेरर कैंप तबाह होने के बाद से जम्मू कश्मीर में सैन्य अभियान ने भी तेजी रफ्तार पकड़ ली है।

पहलगाम से जुड़े आतंकियों की तलाश जारी

उधर, पहलगाम हमले से जुड़े आतंकियों की तलाश भी जारीहै. सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं और 20 लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले में आतंकियों ने 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में अपराधियों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.