राजकीय महाविद्यालय रानीखेत के हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती पूरे जोश और उत्साह के साथ सम्मानपूर्वक मनाई गयी।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत 

रानीखेत। स्वर्गीय श्री जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत (अल्मोड़ा) के हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती पूरे जोश और उत्साह के साथ सम्मानपूर्वक मनाई गयी। राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती मनाई गयी पूरे जोश और उत्साह के साथ

हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निर्मला जोशी द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।

विभाग की प्राध्यापक डॉ सुमिता गड़कोटी,ने अपने संबोधन में कहा कि दिनकर ऐसे महान कवि थे जिन्होंने हिंदी जगत को नया आयाम दिया।राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 116 वीं जयंती मनाई गयी पूरे जोश और उत्साह के साथ

डॉ कुसुमलता द्वारा दिनकर की कृतियों पर प्रकाश डाला गया।तत्पश्चात डॉ रेखा भट्ट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.