हल्द्वानी। राजकीय शिक्षक संघ जनपद नैनीताल के तत्वावधान में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कराये जाने हेतु कालाढूंगी विधायक माननीय बंशीधर भगत जी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया जी से मिला ।प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कराये जाने हेतु विधायक बंशीधर भगत से मिला राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल का शिष्टमंडल

शिष्टमंडल द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि यह प्रधानाचार्य सीधी भर्ती 90% शिक्षकों को दरकिनार करते हुए सिर्फ 10% शिक्षकों को लाभ पहुंचाने हेतु नियमविरुद्ध करवाई जा रही है ।प्रधानाचार्य सीधी भर्ती को निरस्त कराये जाने हेतु विधायक बंशीधर भगत से मिला राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल का शिष्टमंडल

शिष्टमंडल में मिलने वालों में प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट, कुमाऊं मण्डल महिला उपाध्यक्ष कृष्णा बिष्ट, महिला संयुक्त मंत्री ममता पाठक, जनपदीय मंत्री नमिता पाठक, उपाध्यक्ष गिरीश जोशी, संयुक्त मंत्री त्रिलोक चन्द्र ब्रजवासी, संगठन मंत्री गिरीश काण्डपाल, पूर्व मण्डली मंत्री कन्नू जोशी, ओखलकांडा ब्लाक मंत्री भाष्कर चन्द्र पाण्डेय , रामगढ़ ब्लाक मंत्री मनीष त्रिपाठी , हल्द्वानी ब्लाक मंत्री हरीश पाठक, अध्यक्ष मदन गोस्वामी, पान सिंह मेहता, प्रमोद भट्ट, ललित फर्त्याल, नारायण सिंह चौहान, ललित मोहन पांडे, गणेश जोशी, गिरजा गुरुरानी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.