ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में विकास के दावों की खुली पोल! 8 किमी तक डोली में बीमार महिला को ढोने को मजबूर ग्रामीण,सड़क नहीं बनी तो 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनीकुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने संभाला अतिरिक्त कार्यभार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया भव्य स्वागतभीमताल में पीलिया-डायरिया का प्रकोप: ज्योलीकोट समेत प्रभावित क्षेत्रों में 3 दिन स्कूल बंद, घर-घर पेयजल टैंकों को किया जा रहा शुद्धहरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशउत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: तेज बरसाती बहाव में बही क्रेटा कार, युवक समेत दो की मौत, युवती घायल

हल्द्वानी में ललित के लिए प्रवासियों ने रिश्तेदारों से जुटाए वोट

लंदन में एनआरआई का जोरदार समर्थन

हल्द्वानी। नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता अब देश की सीमाओं को पार कर विदेशों तक पहुंच गई है।

जन आंदोलनों से उभरे और 32 साल के राजनीतिक सफर में अपनी सरलता और सशक्त छवि बनाने वाले ललित जोशी को न केवल हल्द्वानी बल्कि विदेशों में भी भारतीय समुदाय का समर्थन मिल रहा है।  

लंदन, हिटचिन और साउथ हॉल में बसे प्रवासी भारतीयों ने ललित जोशी के समर्थन में प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

भारतीय समुदाय के सदस्यों ने सेंट्रल लंदन और लंदन ब्रिज जैसे प्रमुख स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी के लिए समर्थन जुटाया।

उन्होंने हल्द्वानी में रहने वाले अपने परिजनों और रिश्तेदारों से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के पक्ष में वोट की अपील की है।

उनके रिश्तेदारों ने भी जोश और उत्साह से साथ ललित जोशी को समर्थन दिया।

 प्रवासी भारतीय डॉ. केसी पांडे, संतोष उप्रेती, मधु शुक्ला, अर्पित वालिया, शिवानी शाह, हेम पांडे, सुनीता चंद, ममता पांडे और उदिताशु उप्रेती जैसे प्रवासी भारतीयों के एक समूह ने बताया कि अब तक 120 से अधिक परिवार ललित जोशी के पक्ष में वोट देने करने का फैसला कर चुके हैं।

यह कारवा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह समूह साप्ताहिक अवकाश के दौरान प्रचार अभियान को और तेज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी मेयर पद के लिए ललित जोशी जैसा व्यक्ति सबसे उपयुक्त है।

ललित जोशी का यह चुनावी सफर हल्द्वानी की सीमा को पार करते हुए अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है।

भारतीय समुदाय का यह समर्थन उनकी बढ़ती लोकप्रियता और उनके नेतृत्व के प्रति विश्वास को दर्शाता है। ललित जोशी का कहना है कि यह समर्थन उनके लिए प्रेरणा है।

वह इसे हल्द्वानी के विकास के लिए उपयोग करेंगे। फिलहाल कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 42 स्कूलों के 5600 से अधिक विद्यार्थी देंगे ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.