ब्रेकिंग न्यूज़

धूम धाम से मनाया गया गलनी चौगढ़ का सालाना मेला

भीमताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के गलनी चौगढ़ में स्थित श्री सिद्ध देव 1008 महाधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।ओखलकांडा : गलनी-चौगढ़ में स्थित श्री सिद्ध देव 1008 महाधाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया

जिसमें कई लोकगायकों एवं स्थानीय कलाकारों ने श्री कृष्ण के जन्म की बाल लीलाओं का चित्रण एवं कुमाऊँनी संस्कृति की झाँकिया प्रस्तुत कर हजारों की भीड़ को आनंद और उत्साह से भर दिया।

मेले में संत प्रेमदास बाबा, विधायक राम सिंह कैड़ा,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु एवं क्षेत्र के सभी जन प्रतिनिधियो के अलावा सभी आम और खास लोग उपस्थित रहे।
हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लगने वाले मेले में दस हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे।
मेला सम्पन्न होने के बाद मेला कमेटी के संयोजक हरेंद्र बर्गली,अध्यक्ष ललित बर्गली,उपाध्यक्ष खुशाल बर्गली कोषाध्यक्ष हरीश चिलवाल और संचालक राजू बर्गली ने सभी क्षेत्रवासियों, रंगमंच के कलाकारों, जन प्रतिनिधियों का आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ठंडी सड़क स्थित शनिदेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 51 किलो खीर का लगाया भोग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.