ब्रेकिंग न्यूज़
मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमाउत्तराखंड में शादी के दो दिन बाद दुल्हन ने पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया, साथियों संग नकदी-सामान लेकर भागने का आरोप; पांच आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान में तोड़फोड़ और मारपीट मामले में 4 युवक गिरफ्तार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी दौरे पर, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकतसड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल… SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया संज्ञान; बच्चों से लेकर परिजनों और स्कूल प्रबंधन की हुई काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध हुई कार्यवाही

नगर पालिका ने सड़कों और नालियों में पड़े 85 कुंतल मालवा बाहर निकाला 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला.

 नैनीताल। नगर पालिका ने शहर की सड़को और नालियों अटके मलुवे को हटाने का काम शुरू करते हुए 85 कुंटल मलुवा निकाला। अधिशासी अधिकारी(ई.ओ.)राहुल आनंद ने कहा कि जो लोग सड़क में मलुवा फेंक रहे हैं वो न फैंकें अन्यथा उनपर सख्त कार्यवाही हो जाएगी। 

        नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आई.ए.एस.राहुल आंनद की पहल पर शहर में जगह जगह लगे मलुवे के ढेर को साफ करने की शुरुवात कर दी गई है। इसके अंतर्गत आज पहले दिन पालिका कर्मचारियों के गैंग ने शहर के अलग अलग स्थानों से कुल 85 कुंटल मलुवा निकालकर एक जगह एकत्रित किया।

सफाई अभियान चलाकर मलुवा मस्जिद चौराहा, ए.टी.आई.रोड, चीना बाबा, पंत पार्क, बी.डी.पाण्डे, बड़ा बाजार, तल्लीताल बाजार और कई क्षेत्रों में मलुवा हटाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि जगह जगह मलवे के ढेर पड़े हुए हैं, जिससे पालिका के सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में दिक्कते आ रही थीं। उन्होंने लोगो से अपील की है कि जो भी निर्माण काम कर रहे है और मालवा रोडो पर छोड़ रहे हैं वो ऐसा न करके मलुवे का सही निस्तारण करें।

उससे लोगों के साथ साथ पालिका का काम भी बढ़ रहा है। ई.ओ.राहुल ने कहा कि पालिका की आर्थिक स्थिति अभी ठीक नहीं है। इसे सुधारने के लिए उन्होंने कई विभागों की आर.सी.काटी है, साथ ही कई अन्य योजनाएं बनाई है।

जिसके बाद पालिका के कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण कर इस गैप को जल्द भरने प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हाईकोर्ट की महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी का आरोप, हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.