ब्रेकिंग न्यूज़

इंटर कॉलेज के एक कक्ष से संचालित होने वाला डिग्री कॉलेज अब आधुनिक सुविधाओं से लैस, शिक्षकों और प्राचार्य की नियुक्ति भी हुई

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड स्थित पतलोट डिग्री कॉलेज की तस्वीर पिछले कुछ वर्षों में पूरी तरह बदल गई है। एक समय ऐसा था जब यह कॉलेज इंटर कॉलेज के एक कमरे में संचालित होता था। कॉलेज में न तो अपना भवन था, न पर्याप्त फर्नीचर, न शौचालय की व्यवस्था और न ही प्रवक्ताओं एवं प्राचार्य की नियुक्ति हुई थी।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से कॉलेज के विकास को नई दिशा मिली। सबसे पहले छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फर्नीचर और शौचालय की व्यवस्था कराई गई। इसके बाद कॉलेज के स्थायी भवन निर्माण के लिए भूमि की तलाश कर उसकी रजिस्ट्री कराई गई।

मंत्री कैड़ा ने शासन से लगभग 5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराकर डिग्री कॉलेज भवन का निर्माण कराया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद कॉलेज को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल रहा है।

इसके अलावा कॉलेज में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति तथा प्राचार्य की तैनाती भी कराई गई। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि पतलोट डिग्री कॉलेज में भविष्य में अन्य विषयों की पढ़ाई शुरू करने तथा एमए कक्षाओं के संचालन की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च शिक्षा के अधिक अवसर उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें :  वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन: सरिता आर्या ने बांधा रक्षा सूत्र, राष्ट्रसेवा के संकल्प को किया मजबूत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.