ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल में 26 सितंबर को भारी से अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट, 27 को ऑरेंज अलर्ट जारीकैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्तहल्द्वानी फायर सर्विस कर्मियों को मिलेगी बेहतर आवासीय सुविधा, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने किया भूमि पूजनग्राफिक एरा भीमताल में उत्साह से मनाया गया NSS स्थापना दिवस, 210 स्वयंसेवकों ने लिया भागहल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर बीदासर के पड़ोसी युवक का हाथ थाम लिया

बीकानेर। खाजूवाला की एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर बीदासर के पड़ोसी युवक का हाथ थाम लिया है। दोनों लिव इन में रह रहे हैं। अब जब उन्हें धमकियां मिलीं तो वे चूरू एसपी ऑफिस पहुंचे और सुरक्षा की गुहार लगाई।

एसपी कार्यालय में खाजूवाला की 21 वर्षीय पूजा ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले चूरू जिले के बीदासर में हुई थी। शादी के बाद उसका पति शराब पीकर उसके साथ दुर्व्यवहार करता था। वह दहेज और आए दिन की मांग को लेकर घरेलू हिंसा करता था।

एक दिन उसके पति ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह अपने पीहर खाजूवाला आ गई। इसी दौरान 12 महीने पहले उसकी पहचान बीदासर के जितेंद्र प्रजापत से हुई. जीतेन्द्र प्रजापत अपने ससुराल के पास ही रहता था। दोनों मोबाइल पर बातें करने लगे।

यहां परिवार के लोगों ने पूजा के दौरान उसे वापस ससुराल जाने को कहा। लेकिन वह अपनी बहन के घर आ गयी. जहां वह करीब एक महीने तक रही और फिर वह जितेंद्र प्रजापत के पास पहुंची।

जितेंद्र उसे अपने साथ सूरत ले गया। जीतेन्द्र सूरत में गाड़ी चलाने लगा। जहां दोनों एक साथ रहते हैं. तीन दिन पहले दोनों सूरत से सुजानगढ़ आए। जहां पूजा का पति उसे धमकी देने लगा।

पति समेत ससुराल वाले दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, इसलिए दोनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूजा ने बताया कि उसके पति ने धमकी दी है कि भले ही उसे जेल जाना पड़े, लेकिन वह उन दोनों को मार डालेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार, शिक्षकों-कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.