आज का दिन गुरूवार है जो जगत के पालनहार भगवान विष्णु की आराधना के लिए समर्पित होता है। इसके अलावा आज दशहरा का दिन भी है जिसे विजयदशमी पर्व के रूप में जाना जाता है।

इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा आपके लिए।

मेष-

उच्च अध्ययन पर विचार होगा, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख शांति में वृद्धि होगी।

वृषभ-

बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा, व्यापारिक क्षेत्र में अत्याधिक विश्वास न करें, खरीदी बिकी के कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन-

साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, पुराने मित्रों से भेंटवार्ता होगी, आर्थिक मदद मिलेगी, परिश्रम अधिक करना होगा।

कर्क-

कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, अधिकारियों से मदद मिलेगी, नवीन योजनाओं में संलग्नता रहेगी, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा।

सिंह-

कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है, गफलतबाजी से बचना चाहिए, मित्र वर्ग मदद करेंगे, व्यर्थ वाद विवाद से बचें।

कन्या-

बने बनाये कार्यो में अचानक व्यवधान आ सकता है, मित्रों का सहयोग रहेगा, दिन के उत्तरार्ध में कष्ट हो सकता है।

तुला-

आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, व्यापार में उन्नति का योग है, मित्र मिलन होगा।

वृश्चिक-

बीती बातों को याद करके निजी संबंध में कटुता बढेगी, लाभदायक अवसर मिलेगा, नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा।

धनु-

अटका धन मिलने के आसार हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा, मान सम्मान मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मकर-

सफलता के लिये कार्यो में गति बढ़ायें, जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, मित्रों का सहयोग रहेगा, अतिथि आगमन का योग है।

कुम्भ-

मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, रूका धन प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ बढे़गा।

मीन-

मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, आपकी बुद्धिमानी एवं सूझबूझ से शत्रुवर्ग परास्त होगा, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, यात्रा एवं लाभ मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं : महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.