ब्रेकिंग न्यूज़

आज का राशिफल : 21 जनवरी 2024

मेष

आज व्यापार में नए लोगों से थोड़ा संभल कर सौदे करें। यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे।

वृष

आज कमीशन आदि से धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। अचल संपत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बड़ा काम करने का विचार बनेगा।

मिथुन

आज गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। दिखावे अथवा आडंबर से आपकी छवि खराब हो सकती है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभार

कर्क

आज व्यापार में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किसी महत्वपूर्ण कार्य की चर्चा कर सकते हैं। नया काम शुरू करने के लिए दिन बेहद अनुकूल है। आप अपने शौक़ों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी।

सिंह

आज पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अटके हुए कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं। कारोबार में तरक्की होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपकी प्रबंधन क्षमता की प्रशंसा होगी।

कन्या

आज प्राइवेट जॉब कर रहे लोग नई जॉब के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। आप अपने काम से बोरियत महसूस करेंगे। व्यापार में दोगुने की वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें :  मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए फर्जी प्रमाण पत्र का मामला : अधिवक्ता समेत पांच पर मुकदमा

तुला

आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग करें। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे। व्यवसाय को लेकर परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक

आज समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जॉब में आपको पुरस्कार मिल सकता है। नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रहेंगे।

धनु

आज भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। विदेश में करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :  दिव्यांगजनों के लिए हल्द्वानी में मेगा कैंप, 28 सितंबर तक मिलेंगी नि:शुल्क सुविधाएं

मकर

आज का दिन आपके लिए काफी विशेष रहेगा। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें। युवा प्रेमियों को कुछ सरप्राइज प्राप्त होगा। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है।

कुंभ

आज रियल एस्टेट से जुड़े लोगों किसी भी सौदे से पहले पूरी जांच-परख कर लें। यात्रा के दौरान थकान हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। अनावश्यक कार्यों को ज्यादा समय देने के कारण आवश्यक कार्य छूट सकते हैं।

मीन

आज दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है। परिस्थितियां आपके लिए काफी अनुकूल हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.