नैनीताल नगर में भाजपा मंडल द्वारा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व नैनीताल की वादियों में देश भक्ति की लहर दौड़ पड़ी जब नैनीताल भाजपा मंडल द्वारा नगर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

यात्रा का शुभारंभ चीना बाबा मंदिर के से हुआ और यह पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ पंत पार्क पहुंची।

तिरंगा यात्रा में नगर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान लगाए गए वंदे मातरम्, भारत माता की जय और जय हिंद के नारों ने देशभक्ति से गूंज उठी।

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के कोने-कोने में देशभक्ति की अलख जगी है।

तिरंगा यात्रा सिर्फ एक परंपरा नहीं, यह हर नागरिक को उसकी जिम्मेदारी का अहसास कराती है।

उन्होने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य सिर्फ झंडा लेकर चलना नहीं था। यह एक संदेश है एक आह्वान है कि देश पहले है और हम सब एक हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर की थी हत्या; दो दिन घर में छिपाकर रखा शव, फिर नदी की खाई में फेंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.