केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां बताई

रिपोर्टर : नरेश सिंह बिष्ट 

हल्द्वानी। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा ने केंद्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि केंद्र सरकार ने इन 100 दिनों में 15 लाख करोड़ के डेवलपमेंट के कार्य किए हैं।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि सड़क परिवहन विभाग में भी हजार करोड़ रुपए विकास कार्य हो रहे हैं।केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताई

उत्तराखंड में सामरिक दृष्टि से कई राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण और बाईपास के साथ ही टनल बाईपास बनाए जाने की बात भी कहीं।

इसके अलावा नैनीताल में कैंची धाम में टनल बाईपास और एलिवेटेड बाईपास बनाने के साथ ही काठगोदाम नैनीताल राजमार्ग को 2 लाइन किए जाने के भविष्य में प्रस्ताव लाए जाने का भी दावा किया।केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने सरकार के 100 दिन पूरे होने पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताई

अजय टम्टा ने बताया कि पिछले दिनों बरसात में काफी राष्ट्रीय राजमार्ग और राजमार्ग बाधित हुए हैं जिनको दिन-रात खोले जाने का काम किया जा रहा है।

उन्हें हल्द्वानी के गौला पुल को भी जल्द रिस्टोर कर पब्लिक के लिए खोलने की बात कही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश लेकर वल्दियाखान में पहली बार मिनी मैराथन, युवाओं ने लगाई दौड़

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.