हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, भाग खड़े हुए कई दुकानदार

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

हल्द्वानी। शहर में प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

हालांकि नगर निगम ने एक दिन पहले बाजार में मुनादी करवाई थी लेकिन उसका कोई असर देखने को नहीं मिला।

बाजार के अंदर व्यापारियों ने अस्थाई अतिक्रमण कर पूरी बाजार को घेर कर रख दिया था।

बाजार के अंदर प्रवेश करते ही नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की सड़क पर अपना सामान रखकर अतिक्रमण कर रहे व्यापारियों का तत्काल सामान जप्त किया गया, साथ ही जिन व्यापारियों ने गंदगी की थी उनके चालान भी काटे गए।

इसके अलावा प्रशासन ने व्यापारियों को कड़ी हिदायत दी है कि यदि उनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने की आदत नहीं छोड़ी गई तो नगर निगम ठोस कार्रवाई करने पर मजबूर होगा।

इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे हैं।

व्यापारियों को भी दो टूक कहा कि यदि व्यापारियों ने अपनी आदतों को नहीं सुधारा तो प्रशासन लगातार करवाई करेगा।

इस कार्रवाई के दौरान यह भी देखा गया कि कई दुकानदारों ने अपनी शटर के बाहर सड़क तक स्थाई निर्माण भी करा है।

जिसको तुड़वाने के निर्देश भी प्रशासनिक अधिकारियों ने दिए। नगर निगम की एक टीम द्वारा ऐसा स्थाई अतिक्रमण भी तोड़ा गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड के नए राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन आज लेंगे शपथ, लोकभवन में सुबह 11 बजे होगा समारोह

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.