ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। भीमताल ब्लॉक से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई बुजुर्ग महिला पर वन्यजीव ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला के लापता होने के करीब 24 घंटे बाद मंगलवार सुबह जंगल की खाई से क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

भीमताल ब्लॉक के वार्ड नंबर छह, जून स्टेट निवासी गंगा देवी (60) पत्नी राजेंद्र प्रसाद सोमवार सुबह करीब 10 बजे जंगल में चारा लेने गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया।

मंगलवार सुबह जंगल के भीतर एक गहरी खाई में महिला का शव मिला। शरीर पर गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे वन्यजीव के हमले की पुष्टि हुई है। पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया के अनुसार प्रथम दृष्टया यह हमला बाघ द्वारा किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और पीड़ित परिवार सदमे में है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल से सटे इलाकों में नियमित गश्त बढ़ाने, ट्रैप कैमरे लगाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  स्कूटी सवार युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंका फायर; इलाके में हड़कंप
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.